भारत

बीजेपी आज करेगी देशव्यापी धरना प्रदर्शन

Nilmani Pal
17 Dec 2022 1:24 AM GMT
बीजेपी आज करेगी देशव्यापी धरना प्रदर्शन
x

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो की ओर से की गई निंदनीय और अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा आज देशव्यापी धरना-प्रदर्शन करेगी। भुट्टो पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा ने कहा कि पड़ोसी देश के विदेश मंत्री की इस हरकत ने विश्व पटल पर पाकिस्तान की कलंक गाथा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

भाजपा ने एक बयान में कहा है कि पार्टी पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ देशभर में धरना-प्रदर्शन करेगी। ये विरोध प्रदर्शन देश के सभी प्रदेशों की राजधानी में होंगे। भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जलाएंगे और पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा करेंगे। इसके पहले भुट्टो की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग के निकट प्रदर्शन किया।

भाजपा ने कहा है कि पाकिस्तान के बचकाने विदेश मंत्री से और क्या उम्मीद की जा सकती है? सत्ता में बने रहने के स्वार्थ के बीच पाकिस्तान की बदहाल होती आर्थिक स्थिति, अराजकतापूर्ण स्थिति, दुनिया के देशों से खराब होते रिश्ते और आतंकवाद को पाल-पोस कर बड़ा करने की नीति से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का बयान दिया गया है।

Next Story