भारत

नागपुर में कम मतदान को लेकर बीजेपी जाएगी कोर्ट

jantaserishta.com
2 May 2024 1:15 PM IST
नागपुर में कम मतदान को लेकर बीजेपी जाएगी कोर्ट
x
नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र नागपुर में हुए कम मतदान के विरोध में बीजेपी अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। पार्टी का आरोप है कि राजनीतिक दलों को दी गई मतदाता सूची और मतदान केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सूची में बड़ा अंतर है।
नितिन गडकरी के गढ़ नागपुर में इस बार 54.30 फीसद मतदान दर्ज किया गया। बीजेपी का कहना है कि इस सीट पर इतना कम मतदान नहीं हो सकता, यहां जरूर कुछ ना कुछ गड़बड़ हुई है, जिसकी विधिवत जांच की जानी चाहिए।
बीजेपी इस बारे में अपने लीगल टीम से भी राय ले रही है। बीजेपी नागपुर शहर के अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने कहा, “हम नागपुर के 6 विधानसभा सीटों पर तैनात रिटर्निंग ऑफिसर को निलंबित करने की मांग करेंगे।“
बीजेपी का आरोप है कि मतदाता सूची से कई मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी से कई लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके, जिसकी वजह से नागपुर में कम मतदान दर्ज किया गया। बीजेपी का कहना है कि शहर के 1 लाख मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया गया और यह सब कुछ प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हुआ है। यहां कम से 70 फीसद मतदान होना चाहिए था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही की वजह से कई मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए। नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़ है। बीजेपी की ओर से नितिन गडकरी और कांग्रेस ने यहां से विकास ठाकरे को चुनावी मैदान में उतारा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story