भारत

बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराएगी राजद्रोह के 1000 केस, ये है वजह

jantaserishta.com
14 Feb 2022 8:15 AM IST
बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराएगी राजद्रोह के 1000 केस, ये है वजह
x

नई दिल्ली: कमान से निकला तीर और जुबान से निकले बोल फिर नहीं लौटते हैं. इस कहावत का हवाला देते हुए शिक्षक और बड़े-बुजुर्ग सोच समझकर बोलने की हिदायत देते हैं. इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में शायद इस पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जाता है. यही वजह है कि राजनेताओं के ट्वीट अक्सर भावनाओं को आहत करने के मामले में विवाद की वजह बन जाते हैं. ताजा मामले में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gabdhi) अपने एक ट्वीट की वजह से विवादों में है.

दरअसल राहुल गांधी अपने ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार समेत बीजेपी (BJP) पर निशाना साध रहे थे. लेकिन अब वह खुद उस पर घिरते नजर आ रहे हैं. उनके उसी ट्वीट के लिए उनके खिलाफ आज असम (Assam) में बीजेपी द्वारा कम से कम एक हजार राजद्रोह (Sedition) के मामले दर्ज किए जाएंगे.
राहुल गांधी ने अपने उस ट्वीट में भारत की ताकत और खूबसूरती को बयां करने की कोशिश की थी लेकिन उसमें पूर्वोत्तर को शामिल करना भूल गए. राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया था. 'हमारे भारतीय संघ में शक्ति है. हमारी संस्कृतियों का संघ. विविधता का संघ. भाषाओं का संघ. हमारे लोगों का संघ. हमारे राज्यों का संघ. कश्मीर से केरल तक और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक. भारत अपने सभी स्वरूपों में सुंदर है. भारत की भावना का अपमान मत करो.'
केंद्रीय मंत्री का पलटवार
राहुल गांधी द्वारा भारत को 'गुजरात से बंगाल तक' बताने को लेकर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया. राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने कहा, 'कांग्रेस नेता के लिए भारत पश्चिम बंगाल में ही समाप्त होता है! मेरे सुंदर राज्य अरुणाचल प्रदेश सहित भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा भारत को लेकर उनके विचार का हिस्सा नहीं है.' अब इसी को लेकर बीजेपी असम (Assam) में सोमवार को राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे दर्ज करने जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story