भारत
भाजपा 70 विधानसभा क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ करेगी होलिका दहन
jantaserishta.com
6 March 2023 10:16 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आज बीजेपी के नेता दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार रूपी पुतले का होलिका दहन करेंगे। दिल्ली बीजेपी भ्रष्टाचार के होलिका दहन के साथ अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि शराब घोटाले के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली बीजेपी के नेता दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के 14 प्रमुख स्थानों पर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार रूपी पुतले का होलिका दहन करेंगे
दिल्ली बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जिन क्षेत्रों में होलिका दहन कर प्रदर्शन करेंगे उनमें हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस, मेन रोड नारायणा शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, टाउन हॉल, पटेल नगर कलिंगा चौक, मालवीय नगर मेन मार्केट, महरौली कालूराम चौक आदि स्थान शामिल हैं। बीजेपी स्थानीय विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रदर्शन में शामिल रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





