भारत

संविधान को कमजोर करना चाहती है भाजपा: कुमारी शैलजा

jantaserishta.com
27 Jan 2025 11:13 AM IST
संविधान को कमजोर करना चाहती है भाजपा: कुमारी शैलजा
x
इंदौर: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जिले में आज कांग्रेस 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली करेगी। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने रैली के एजेंडे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की रैली का संदेश अहम होगा।
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा, "हमारा संदेश यही है कि भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा हमारे संविधान को कमजोर करने का है। बाबा साहेब का जो अपमान हुआ, उसके खिलाफ हमने पहले भी आवाज उठाई थी और आज भी रैली के माध्यम से अपनी आवाज उठाएंगे।" उत्तराखंड में यूसीसी के लागू होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "चुनाव का समय है और भाजपा का एजेंडा लोगों को आपस में डिवाइड करने का है। उसी एजेंडे के तहत वह इस तरह के काम कर रहे हैं।"
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के सवाल पर उन्होंने कहा, "भाजपा ने जो किया, उसे न तो भुलाया जा सकता है और न ही भुलाने दिया जा सकता है। हमारा यह आंदोलन जमीन पर जारी रहेगा। अभी बजट सत्र आने वाला है और भाजपा का पार्लियामेंट्री सिस्टम में विश्वास नहीं है। आप खुद ही देख सकते हैं कि वह किसी न किसी तरीके से ये कोशिश करते हैं कि संसद सत्र न चलें।" डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जिले में सोमवार को कांग्रेस 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली करेगी। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।
बता दें कि कांग्रेस 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली सोमवार दोपहर एक बजे महू के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में होगी। महू संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली है। इसके बाद दोपहर तीन बजे संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story