भारत
लोकतंत्र को लाठी से हांकना चाहती है भाजपा : मृत्युंजय तिवारी
jantaserishta.com
30 Aug 2025 2:24 PM IST

x
नई दिल्ली: बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि इस यात्रा की आवाज दिल्ली पहुंचते ही भाजपा बौखला गई है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा भारी जनसमर्थन के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जनता का उत्साह साफ दिख रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और राजद नेता रोहिणी आचार्य भी इस यात्रा में शामिल हुए।
तिवारी ने दावा किया कि यह यात्रा जनता के गुस्से और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके समर्थन को दर्शाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ताकतें असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। राजद प्रवक्ता ने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प की निंदा की। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को लाठी से हांकना चाहती है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
मृत्युंजय तिवारी ने अमर्यादित आचरण को अस्वीकार्य बताते हुए इस पर उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ करती है, जो ठीक नहीं है। बिहार की जनता भाजपा के प्रोपेगेंडा को बर्दाश्त नहीं करेगी।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर राजद प्रवक्ता ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की अंतिम यात्रा निकालने का समय आ गया है और बिहार की जनता इस सरकार को सत्ता से हटाएगी। उन्होंने प्रदेश में एनडीए के 20 साल के शासन पर सवाल उठाए। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस दौरान बिहार में पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दे हावी रहे हैं, जिनका कोई समाधान नहीं निकला।
तिवारी ने बिहार सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले इन समस्याओं का हिसाब देना चाहिए। राजद प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 50 फीसदी टैरिफ लगाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जिस तरह से यह टैरिफ लगाया है, यह भारत के लिए नुकसानदायक है। केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल नजर आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





