भारत

वीडियो वायरल! बीजेपी उपाध्यक्ष के भड़काऊ बोल, कहा- इन लोगों की जबान काटनी पड़ेगी

jantaserishta.com
16 Oct 2021 10:56 AM IST
वीडियो वायरल! बीजेपी उपाध्यक्ष के भड़काऊ बोल, कहा- इन लोगों की जबान काटनी पड़ेगी
x

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) में रामलीला के धार्मिक मंच से भड़काऊ बयानबाजी का मामला सामने आया है. दरअसल संभल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में रामलीला के मंच से बीजेपी (BJP) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने तालिबान (Taliban) समर्थकों की जबान काटने का आह्वान कर रहे हैं. वहीं हिंदू मुस्लिम एकता के लिए राजेश सिंघल टोपी के साथ तिलक लगाए जाने की नसीहत भी दे रहे हैं. संभल के कुरुक्षेत्र मैदान में रावण दहन से पूर्व का ये वीडियो बताया जा रहा है.

राजेश ने कहा कि आज संभल क्षेत्र से तालिबान का समर्थन करने वालों की आवाज निकलती है. इनका मुकाबला करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा और उनकी जबान काटना पड़ेगा. हम किसी कीमत पर संभल और यूपी के अंदर तालिबानी समर्थकों को हम पनपने नहीं देंगे.
उन्होंने कहा कि आज कई लोग हिंदू मुस्लिम एकता की काफी बात करते हैं. लेकिन एकता के नाम पर सिर्फ गोल टोपी लगाते हैं. मैं कहना चाहता हूं कि हिंदू-मुस्लिम एकता केवल गोल टोपी पहनने से नहीं होगी. एक तरफ टोपी पहनें और दूसरी तरफ तिलक लगाएं तभी हिंदू-मुस्लिम एकता कायम होगी.
राजेश सिंघल ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सभी लोगों को साथ मिलाकर सेना बनाई थी. उसमें सभी जातियों के लोग थे, उसमें वाल्मीकि समाज भी था, जाटव समाज भी था, कश्यप, पाल, सैनी सभी समाज थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story