भारत

पीएम मोदी पर हमले के बाद बीजेपी हुई एकजुट, बड़े नेताओं ने बायो में लिखा- मोदी का परिवार

jantaserishta.com
4 March 2024 1:56 PM IST
पीएम मोदी पर हमले के बाद बीजेपी हुई एकजुट, बड़े नेताओं ने बायो में लिखा- मोदी का परिवार
x

पीएम मोदी पर हमले के बाद बीजेपी हुई एकजुट, बड़े नेताओं ने बायो में लिखा- मोदी का परिवार

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ा प्रयोग करती नजर आ रही है। पार्टी के दिग्गज सोशल मीडिया पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' जोड़ दिया है। इनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई दिग्गजों का नाम शामिल है। सोमवार को एक रैली के दौरान भी पीएम मोदी ने 'मैं हूं मोदी के परिवार' का नारा दिया।
शाह और नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, प्रवक्ता संबित पात्रा, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद मनोज तिवारी, प्रेम सिंह तमांग समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर नाम बदल लिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story