भारत
महिला मोर्चा की बैठक से कर्नाटक में चुनावी माहौल बनाने की कोशिश में भाजपा
jantaserishta.com
20 Jan 2023 12:16 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण भारत के कर्नाटक में इसी वर्ष विधान सभा का चुनाव होना है और भाजपा राज्य में अपनी सरकार की वापसी की पुरजोर कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वहीं संगठन की तरफ से राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा भी मैदान में उतर गई है। भाजपा महिला मोर्चा अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक इस बार कर्नाटक के तुमकुरू में कर रही है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस दो दिवसीय बैठक की शुरूआत शुक्रवार, 20 जनवरी को होगी और इसका समापन शनिवार, 21 जनवरी को होगा।
भाजपा महिला मोर्चे की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष भी संबोधित करेंगे।
बैठक में इसी वर्ष कर्नाटक में होने वाले विधान सभा चुनाव के साथ-साथ वर्ष 2023 में होने वाले सभी नौ राज्यों के विधान सभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी महिला मोर्चा की भूमिका पर बैठक में विस्तृत चर्चा होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





