भारत

बीजेपी की फजीहत, कांग्रेस के बड़े नेता के बेटे की पत्नी की तस्वीर का किया इस्तेमाल, जमकर किया गया ट्रोल

jantaserishta.com
31 March 2021 10:54 AM IST
बीजेपी की फजीहत, कांग्रेस के बड़े नेता के बेटे की पत्नी की तस्वीर का किया इस्तेमाल, जमकर किया गया ट्रोल
x
एक आर्टिस्ट हैं, साथ ही मेडिकल प्रोफेशनल भी हैं...

तमिलनाडु में अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचार के मोर्चे पर फजीहत का सामना करना पड़ा है. बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट ने पार्टी का वीडियो पोस्ट किया, जो प्रचार का हिस्सा था. लेकिन इस वीडियो में जिस महिला कलाकार को दिखाया गया वो कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम की पत्नी श्रीनिधि चिदंबरम थीं. जब इस बात का खुलासा हुआ तो बीजेपी ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो को हटा दिया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की पत्नी श्रीनिधि चिदंबरम एक आर्टिस्ट हैं, साथ ही मेडिकल प्रोफेशनल भी हैं.
बीजेपी ने अपने विज़न और मेनिफेस्टो को सामने रखने के लिए एक कैंपेन वीडियो निकाला, इसी वीडियो में तमिलनाडु के कल्चर का जिक्र जब हुआ तब श्रीनिधि चिदंबरम को भरतनाट्यम करते हुए दिखाया गया.


सिर्फ इतना ही नहीं, ये हिस्सा जिस गाने से इस्तेमाल हुआ था वो गाना डीएमके के प्रमुख रहे और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि द्वारा लिखा गया था. ऐसे में कैंपेन का ये वीडियो बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला ही रहा. सोशल मीडिया पर बीजेपी के इस कैंपेन को जमकर ट्रोल किया गया, जिसके बाद बीजेपी ने वीडियो ही हटा दिया.
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया. वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया कि बीजेपी ने श्रीनिधि की तस्वीर बिना उनकी इजाजत के इस्तेमाल की है. कैंपेन वीडियो से सिद्ध हुआ कि बीजेपी के पास अपना कोई विज़न नहीं है.
आपको बता दें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान किया जाना है. बीजेपी इस बार भी AIADMK के साथ गठबंधन कर चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है. बीते दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में रैली को संबोधित किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story