भारत
कांग्रेस से अंगकिता दत्ता के निष्कासन पर भाजपा ने किया कटाक्ष
jantaserishta.com
22 April 2023 1:25 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और सचिव प्रभारी वर्धन यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली असम प्रदेश यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अंगकिता दत्ता को पार्टी से निष्कासित करने के कांग्रेस के फैसले की आलोचना करते हुए भाजपा ने प्रियंका गांधी को उनके नारे ' लड़की हूं,लड़ सकती हूं' की याद दिलाते हुए कटाक्ष किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने अंगकिता दत्ता को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने के कांग्रेस नेता तारिक अनवर द्वारा जारी पत्र को साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, लड़की हूं लड़ सकती हूं ! पर ,कांग्रेस में नहीं !
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





