भारत

भाजपा शुक्रवार को 35 रैलियों के साथ करेगी त्रिपुरा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत

jantaserishta.com
2 Feb 2023 1:02 PM IST
भाजपा शुक्रवार को 35 रैलियों के साथ करेगी त्रिपुरा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा शुक्रवार को 35 रैलियों के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को राज्य में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। नड्डा त्रिपुरा के अमरपुर में विजय संकल्प रैली कर पार्टी के इस मेगा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे।
बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा की विजय संकल्प रैली के बाद भाजपा के केंद्रीय मंत्री, कई दिग्गज नेता एवं त्रिपुरा सहित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री प्रदेश में छोटी-बड़ी 35 रैलियां कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह अपना संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) भी जारी कर सकती है।
आपको बता दें कि, त्रिपुरा विधान सभा की सभी 60 सीटों पर 16 फरवरी को विधान सभा के लिए मतदान होना है, नतीजों की घोषणा 2 मार्च को होगी।
2018 के पिछले विधान सभा चुनाव में सभी को चौंकाते हुए शानदार प्रदर्शन कर 44 प्रतिशत के लगभग मत हासिल कर राज्य में पहली बार सरकार बनाने वाली भाजपा राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story