भारत
भाजपा-टीएमसी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है: अधीर रंजन चौधरी
jantaserishta.com
1 Jun 2025 4:16 PM IST

x
मुर्शिदाबाद: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यहां की आम जनता के विकास से कुछ भी लेना-देना नहीं है। दोनों पार्टियां सिर्फ सत्ता पाने के लिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे को लेकर रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। जहां पीएम मोदी जाएंगे, वहां जाने से अमित शाह पीछे कैसे रह सकते हैं।
चौधरी ने कहा कि मकसद साफ है कि बंगाल में चुनाव को लेकर जंग शुरू हो गई है। केंद्र और राज्य सरकार में तनातनी शुरू हो गई है। पीएम मोदी के संबोधन का लगातार ममता बनर्जी की ओर से विरोध किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि पीएम मोदी किन-किन मुद्दों पर भाषण देंगे, दीदी को पहले से ही पता चल जाता है। इसीलिए, मीडिया के सामने वह पीएम मोदी के भाषणों में उठाए गए मुद्दों का विरोध जताती हैं।
उन्होंने कहा कि बंगाल में आम लोगों की बात नहीं होती है। बंगाल में रोजगार, कारोबार पर चर्चा नहीं होती है। अगर यहां पर चर्चा होती है तो बस हिंदू-मुस्लिम के वोट को कैसे अपनी ओर करना है। बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 'ऑपरेशन सिंदूर' का इस्तेमाल करेगी तो वहीं, सीएम बनर्जी मुस्लिम वोटों को अपनी ओर लाने का प्रयास करेंगी।
केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को कोलकाता में थे। यहां उन्होंने विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ता जनविरोधी ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव सिर्फ बंगाल का भविष्य तय नहीं करता। बल्कि, बंगाल का चुनाव देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





