भारत

विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज की जांच के लिए भाजपा की टीम पटना पहुंची

jantaserishta.com
15 July 2023 1:41 PM IST
विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज की जांच के लिए भाजपा की टीम पटना पहुंची
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज की जांच के लिए भाजपा की टीम पटना पहुंच गयी है। टीम सबसे पहले पीएमसीएच पहुंची। टीम पुलिस के अधिकारियों से भी बात करेगी और मृतक भाजपा नेता विजय सिंह के परिवार से मुलाकात करेगी। टीम के द्वारा शाम तीन बजे एक प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही, टीम अपनी जांच रिपोर्ट भाजपा के केंद्रीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना रिपोर्ट सौंपेगी।
कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की जांच के लिए भाजपा की इस समिति में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को समिति का संयोजक बनाया गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को इस जांच समिति का सदस्य बनाया गया है। पटना पहुंचने पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि हमलोग सभी लोगों से मिलेंगे। यह भी जानने की कोशिश की जाएगी आखिर क्या ऐसा हुआ कि लाठीचार्ज की नौबत आई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story