भारत

टीएमसी के मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर भाजपा का निशाना, कहा- बंगाल में चरम पर भ्रष्टाचार

jantaserishta.com
4 April 2026 9:48 AM IST
टीएमसी के मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर भाजपा का निशाना, कहा- बंगाल में चरम पर भ्रष्टाचार
x
खड़गपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाया जाएगा।
भाजपा नेता दिलीप घोष ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "केंद्रीय एजेंसियां ​​सालभर अपना काम जारी रखती हैं। बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाना जाएगा। मामले की जांच चल रही है। सभी को केंद्रीय एजेंसियों की जांच में सहयोग करना चाहिए।"
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंत्री सुजीत बोस और रथीन घोष को नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले के संबंध में तलब किया है। ईडी का यह समन पश्चिम बंगाल में चल रही चुनावी तैयारियों के बीच आया।
वहीं, दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी के पास अभी पैसा और पुलिस दोनों थे। पुलिस धीरे-धीरे निष्क्रिय हो रही है। पहले पैसा खुद पुलिस पहुंचाती थी। यह बारे में सभी को पता है। हमें भी खबर है कि बहुत से पुलिस अधिकारी इस काम में लगे हुए हैं। केंद्रीय बल की तैनाती से लोग खुश हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "ममता बनर्जी की स्थिति बिगड़ चुकी है। उनकी पार्टी नाकाम होने वाली है। इसलिए वे सीईसी और अन्य लोगों के खिलाफ बोलती हैं। उनकी हारने की नौबत आ चुकी है।" भाजपा नेता ने चुनाव में दागी नेताओं को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। दिलीप घोष ने कहा, "सबसे बड़े अपराधी और भ्रष्टाचारी नेताओं को सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए। वे सुरक्षा मिलने के बाद और ज्यादा लोगों को डराते हैं। इसलिए अगर किसी भी नेता की इमेज ठीक है तो उसे सीधे जनता के बीच जुड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव भयमुक्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होगा। बंगाल की जनता चुनाव में खुलकर वोट करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story