भारत
भाजपा ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर आप पर साधा निशाना
jantaserishta.com
10 March 2023 3:45 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली भाजपा और आम आदमी पार्टी लगातार एक-दूसरे पर हमलावर हैं। भाजपा आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने के लिए अब नए पोस्टर लेकर आई है। पोस्टर में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को 'घोटालेबाज' के तौर पर दिखाया गया है। भाजपा ने 'जोड़ी नंबर 1' शीर्षक वाले पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है।
रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने गुरुवार को सिसोदिया को गिरफ्तार किया। ईडी से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था।
ईडी द्वारा सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी थी।
केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा था, मनीष को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई को कोई सबूत नहीं मिला, छापेमारी में कोई पैसा नहीं मिला। शुक्रवार को जमानत पर सुनवाई होनी है और वह रिहा हो जाते। इसलिए ईडी ने गुरुवार को मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उनकी एक ही मंशा है कि हर रोज नए फर्जी केस बनाकर मनीष को हर कीमत पर अंदर रखना। जनता देख रही है, जवाब देगी।
सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें 4 मार्च को अदालत में पेश किया गया और विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने उन्हें दो और दिनों के लिए केंद्रीय एजेंसी की रिमांड पर भेज दिया।
छह मार्च को हुई सुनवाई में अदालत ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है।
Tagsदिल्ली शराब घोटालासत्येंद्र जैनआपबीजेपीमनीष सिसोदियाdelhi liquor scamsatyendra jainaapbjpmanish sisodia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





