भारत

भाजपा ने 'आप' पर साधा निशाना, केजरीवाल को बताया 'चुनावी हिंदू'

jantaserishta.com
12 July 2026 1:03 PM IST
भाजपा ने आप पर साधा निशाना, केजरीवाल को बताया चुनावी हिंदू
x
नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर धार्मिक मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने केजरीवाल को 'चुनावी हिंदू' बताते हुए एक 'एक्स' पर एक पोस्टर जारी किया है। भाजपा दिल्ली ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल को 'चुनावी हिंदू' बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि जो लोग पहले प्रभु श्री राम के मंदिर बनने से खुश नहीं थे, मंदिरों और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खुलवाए, हिंदू विरोधी राजनीति करते रहे, राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात करते थे, बजरंगबली का मजाक उड़ाते थे और आम आदमी पार्टी की सरकार में इमामों को वेतन देते रहे लेकिन पुजारियों को कभी नहीं दिया, वही अब भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं से घबराकर धार्मिक कार्यक्रमों का सहारा ले रहे हैं।
भाजपा ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत तथा पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव में संभावित हार को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने 'चुनावी हिंदू' बनने की नौटंकी शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर लोगों को रोहिणी के सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क के पास जेएमडी टेंट में आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।
केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह श्री राम मंदिर में हुई डकैती के आरोपियों को कड़ी सजा मिलने की प्रार्थना हनुमान जी से करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर इस मुद्दे पर देशभर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की जाएगी।
भाजपा ने इसे चुनावी राजनीति से जोड़ते हुए उन पर धार्मिक आस्था का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। वहीं, इस मुद्दे को लेकर दिल्ली की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story