
x
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई नेताओं पर विभिन्न आरोप लगाए हैं। इस बीच, भाजपा ने गुरुवार को प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए आईना दिखाया है।
बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने प्रशांत किशोर को आईना दिखाते हुए कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले खुद कानून के कटघरे में हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का पूरा चेहरा आज बेनकाब हो चुका है। जो दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं, उन पर कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि ये मामूली आरोप नहीं हैं; ये जालसाजी, धोखाधड़ी, और सुनियोजित साजिश का मामला है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि पटना के पाटलिपुत्र थाना केस नंबर 94/2020 में उनकी भूमिका किसी पेशेवर अपराधी जैसी दिख रही है। उन्होंने कहा कि 'बिहार की बात' के नाम पर जनता को गुमराह करने वाले प्रशांत किशोर खुद कानून के कठघरे में हैं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, "नैतिकता की ठेकेदारी छोड़िए, बिहार की जनता अब इन नकाबपोश नेताओं को पहचान चुकी है। ये नेता नहीं, 'राजनीति के चोर' हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर सही अर्थों में राजनीति को ही व्यापार समझते हैं, जबकि राजनीति का मुख्य उद्देश्य सेवा करना है। बिहार के लोग ऐसे लोगों द्वारा कई बार छले गए हैं। बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर है और यहां की जनता अब कोई भूल नहीं करना चाहती।
दरअसल, प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे भाजपा और राजद सहित विभिन्न दलों के नेताओं पर सीधा हमला बोल रहे हैं और कई तरह के वादे भी कर रहे हैं। जन सुराज पहले ही इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा कर चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





