भारत

दानिश अली का साथ देने पर राहुल गांधी और महुआ मोइत्रा पर भाजपा का कटाक्ष

jantaserishta.com
23 Sept 2023 12:59 PM IST
दानिश अली का साथ देने पर राहुल गांधी और महुआ मोइत्रा पर भाजपा का कटाक्ष
x
नई दिल्ली: बसपा सांसद दानिश अली के घर जाकर उनसे मुलाकात करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके पक्ष में बयान देने वाली तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर पलटवार करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कटाक्ष किया है कि 'मोहब्बत की दुकान' वो लगायें जो ख़ुद नफ़रत ना फैलाते हो।
मालवीय ने दोनों नेताओं पर कई बार अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया। अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सभी मोदी को चोर कहा था जिसके कारण उनकी सदस्यता (लोक सभा सांसदी) चली गई थी और जो अभी भी दोषमुक्त नहीं हुए हैं। वह दानिश अली के साथ सहानुभूति जता रहे हैं। मालवीय ने राहुल गांधी को सिलसिलेवार गलतियां करने वाला बताया।
तृणमूल कांग्रेस की लोक सभा सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड ने कहा कि जो महुआ मोइत्रा नियमित रूप से साथी सांसदों पर सांप्रदायिक कटाक्ष करती हैं, जिन्‍होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मजाक उड़ाया था और जो नियमित रूप से "गौ मूत्र" का मजाक उड़ाती रही हैं - वह दानिश अली के लिए आंसू बहा रही हैं। मालवीय ने कटाक्ष करते हुए अपने पोस्ट में आगे कहा, " 'मोहब्बत की दुकान' वो लगायें जो ख़ुद नफ़रत ना फैलाते हो।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story