भारत

लोकसभा चुनाव के लिए आप के नारे पर भाजपा का कटाक्ष, 'अबकी बार नो नटवरलाल'

jantaserishta.com
8 March 2024 4:33 PM IST
लोकसभा चुनाव के लिए आप के नारे पर भाजपा का कटाक्ष, अबकी बार नो नटवरलाल
x

लोकसभा चुनाव के लिए आप के नारे पर भाजपा का कटाक्ष, 'अबकी बार नो नटवरलाल'

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना नया नारा जारी कर दिया है। अपने इस नारे में 'आप' ने अरविंद केजरीवाल को केंद्र में रखते हुए नारा दिया है कि 'संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल'।
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी के इस नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने यह तय कर लिया है, "अबकी बार नो नटवरलाल।" भाजपा प्रवक्ता ने भ्रष्टाचार, घोटालों और दिल्ली के मोहल्लों में बड़े पैमाने पर शराब के ठेके खोलने सहित कई गंभीर आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि आज दिल्ली की जनता से लेकर कोर्ट तक अरविंद केजरीवाल को खोज रही है, लेकिन, घोटालेबाज केजरीवाल भागते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए दिल्ली की जनता ने नारा दिया है, "दिल्ली को करके बेहाल, बनाकर मनीष सिसोदिया को मालामाल, किधर भागते हो केजरीवाल" और साथ ही दिल्ली की जनता ने यह भी तय कर लिया है "अबकी बार नो नटवरलाल।"
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम अवश्य करेगी। भाजपा प्रवक्ता ने उमर अब्दुल्ला के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में इंडी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में शामिल दल आपस में ही लड़ रहे हैं और यह अच्छी बात है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story