भारत

कोरोना खतरे के मद्देनजर भाजपा ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा को रोका, राहुल गांधी से भी भारत जोड़ो यात्रा रोकने की मांग

jantaserishta.com
22 Dec 2022 3:58 PM IST
कोरोना खतरे के मद्देनजर भाजपा ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा को रोका, राहुल गांधी से भी भारत जोड़ो यात्रा रोकने की मांग
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा राज्य की सभी दो सौ विधान सभा सीटों पर निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के बचे हुए हिस्सों को रोकने की घोषणा की है।
अरुण सिंह ने बताया कि राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को बड़े पैमाने पर जनसमर्थन मिल रहा था लेकिन कोविड गाइडलाइन्स आने के बाद जो यात्रा बची हुई थी, उसे रोकने का फैसला भाजपा ने किया है।
भाजपा महासचिव ने लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए राहुल गांधी से भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने अथवा यात्रा को रोकने की सलाह दी है।
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप है, उसे कहीं से जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा की सफलता के कांग्रेस के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भारत को जोड़ने की यात्रा नहीं बल्कि मॉनिर्ंग वॉक और इवनिंग वॉक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story