भारत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज

Shantanu Roy
19 July 2023 12:56 PM GMT
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज
x
बड़ी खबर
लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन सिर्फ चुनावी गठबंधन है। पिछले चुनावों में विपक्ष के गठबंधनों का क्या हाल हुआ था यह सभी जानते हैं। एक मंच पर सभी केवल फोटो सेशन के लिए बैठे थे। इस स्वार्थ के गठबंधन में जनता का कोई हित नहीं है। भूपेंद्र सिंह चौधरी बुधवार को आजमगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर मीडिया से बात कर हे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा के साथ जनता का गठबंधन है। पिछली बार की चुनाव की तरह इस बार भी जनता का आशीर्वाद हम लोगों के साथ है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और जन कल्याण के मुद्दे पर चुनाव में है।
जबकि विपक्षी गठबंधन के पास अपने स्वार्थ के अलावा कुछ भी नहीं है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकारों में तो इन लोगों ने कुछ किया नहीं। आज गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव हो या न हो गठबंधन का धर्म सिर्फ भाजपा ही निभाती है। परिवारवाद की पार्टियां सिर्फ अपना स्वार्थ साधने के लिए गठबंधन करती है।यही कारण है कि चुनाव बाद उनके गठबंधन का पता नहीं चलता। अन्य पार्टियों से नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि जो लोग विकास चाहते है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं वह लोग आ रहे हैं।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story