भारत

हत्या की धमकी मिली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को, तीन अलग-अलग नंबरो से आया कॉल

Nil dhankar
26 July 2026 1:07 PM IST
हत्या की धमकी मिली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को, तीन अलग-अलग नंबरो से आया कॉल
x
पढ़े पूरी खबर

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को कथित तौर पर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में उन्होंने पटना के पाटलिपुत्रा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, 25 जुलाई की रात वह अपने आवास ग्रीन हेरिटेज, सिद्धेश्वर नगर, पटना में मौजूद थे। इसी दौरान शनिवार रात करीब 8:46 बजे उनके मोबाइल नंबर 9771629033 और 9431086734 पर मोबाइल नंबर 9631486535 से कॉल आया। बचौल का आरोप है कि कॉल रिसीव करने पर दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि कॉल समाप्त होने के बाद भी उसी नंबर से कई बार मिस्ड कॉल किए गए।

बचौल ने दावा किया है कि जब उन्होंने संबंधित नंबर को ट्रूकॉलर पर जांचा तो उस पर 'मोहम्मद इनामुल' नाम प्रदर्शित हो रहा था। हालांकि, यह नाम ट्रूकॉलर पर प्रदर्शित होने वाला विवरण है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व विधायक ने अपने आवेदन में पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने तथा उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आवेदन पर 26 जुलाई की तारीख अंकित है।

पटना के बांकीपुर उप चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीति गरम है। इसे लेकर पटना में गहमागहमी बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी उनके आवेदन की प्रति सामने आने के बाद इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। आवेदन की प्रति में धमकी मिलने का समय, संबंधित मोबाइल नंबर और जांच की मांग का उल्लेख किया गया है। पुलिस आवेदन में लगाए गए आरोपों और कॉल डिटेल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।


Next Story