भारत
झारखंड: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम पर जमीन लूट का मढ़ा आरोप, कहा - जनता को बताएंगे हकीकत
jantaserishta.com
16 Aug 2023 4:55 PM IST

x
रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन पर जमीन लूट और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। मरांडी ने कहा कि जमीनों की लूट में राज्य के मुख्यमंत्री को फंसने का डर है। यही कारण है कि ईडी के समन पर भी वे नहीं जा रहे हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो ईडी के बुलावे पर वहां जाकर अपनी बात रखते।
उन्होंने कहा कि रांची में दहरू मुंडा नाम के एक आदिवासी की जमीन वर्ष 2002 में हेमंत सोरेन ने हेमंत कुमार सोरेन के नाम से खरीदी। इसी तरह रांची से संताल परगना तक जमीन खरीद में शिबू सोरेन ने शिव सोरेन बनकर जमीन ली। शिबू सोरेन के बेटे बसंत सोरेन ने इस काम के लिए पिता का नाम शिव कुमार सोरेन दिखाया है। मरांडी ने कहा कि राज्य का आदिवासी सीएम ही आदिवासियों की जमीन लूटने में लगा है। ऐसे कई दस्तावेज हैं, जिससे साफ है कि सोरेन परिवार ने अकूत संपत्ति बनाई है। ऐसी सरकार को तो बर्खास्त होना चाहिए और उन्हें जेल जाना चाहिए। सोरेन परिवार के लोग जेल जाने से बचने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक दिल्ली-मुंबई से देश के महंगे वकीलों की फौज खड़ी कर देते हैं।
मरांडी ने कहा इस सरकार के भ्रष्ट कारनामों और उसकी हकीकत से जनता को अवगत कराने के लिए 17 अगस्त से राज्य भर में वह संकल्प यात्रा पर निकल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हर दिन दो जनसभाएं होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार में राज्य में केवल लूट मची है। थाना से लेकर अंचल और बीडीओ कार्यालय में बगैर पैसे के कोई काम नहीं हो रहा।
Tagsबाबूलाल मरांडीसीएम हेमंत सोरेनहेमंत सोरेनझारखंडझारखंड न्यूज़Babulal MarandiCM Hemant SorenHemant SorenJharkhandJharkhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





