भारत

बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे

jantaserishta.com
9 March 2024 3:08 PM IST
बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे
x

बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे

देहरादून: भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम शनिवार को पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान वह टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंध समिति एवं संकल्प पत्र अभियान के तहत विभिन्न वर्गों के साथ र्बैठकों में शिरकत करेंगे।
उन्होंने परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोकसभा चुनाव कार्यालय से प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उनका टिहरी लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करने का कार्यक्रम है, जिसमें लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक और विस्तारक शामिल होंगे।
इसके बाद दुष्यंत कुमार गौतम दोपहर 3.00 बजे संबंधित लोकसभा के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक की बैठक को संबोधित करेंगे। 4 बजे संकल्प पत्र अभियान के अन्तर्गत आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story