भारत

केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिल्ली में शुरू किया जनजागरण अभियान

jantaserishta.com
6 Oct 2023 12:01 PM IST
केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिल्ली में शुरू किया जनजागरण अभियान
x
नई दिल्ली: शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी राज्य सभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली की एक अदालत द्वारा पांच दिन के लिए जांच एजेंसी ईडी की कस्टडी में भेजने के अगले दिन शुक्रवार को भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली में जनजागरण अभियान शुरू कर दिया।
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आईटीओ चौक, लोधी रोड, जनपथ, संसद भवन, अकबर रोड, मंडी हाउस, रेल भवन, राजघाट, 11 मूर्ति और तीन मूर्ति मार्ग सहित दिल्ली के विभिन्न इलाकों, सड़कों और गोल चक्करों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारे लिखे प्लेकार्ड को लहराते हुए केजरीवाल सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में दिल्लीवासियों का समर्थन मांगा।
महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में मौजूद प्लेकार्डस में 'आप ने दिल्ली को शराब में डुबाया,अब शराब आप को डुबायेगी' , 'माता बहनों की लग गई हाय, भ्रष्ट केजरीवाल बचने ना पाए' और 'केजरीवाल इस्तीफा दो' जैसे कई नारे लिखे थे।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story