भारत

बीजेपी प्रवक्ता ने आप नेता को भेजा मानहानि का नोटिस

jantaserishta.com
15 Nov 2022 5:19 PM IST
बीजेपी प्रवक्ता ने आप नेता को भेजा मानहानि का नोटिस
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को आप नेता नरेश बाल्यान द्वारा उनका नाम महरौली हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के साथ जोड़े जाने पर मानहानि का नोटिस भेजा है। नरेश बालियान ने ट्वीट कर शहजाद पूनावाला का नाम लिया और इसे आफताब अमीन पूनावाला से जोड़ा।
उन्होंने ट्वीट किया, श्रद्धा को मारने और उसके 35 टुकड़े करने वाले आफताब पूनावाला और भाजपा नेता शहजाद पूनावाला के बीच क्या संबंध है? सोशल मीडिया पर लोग आवाज उठा रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि अगर कोई रिश्ता नहीं है तो शहजाद पूनावाला फिर क्यों भाग रहे हैं? मीडिया में आओ और सफाई दो।
उनके खिलाफ मानहानी की कार्रवाई करते हुए, शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, मेरे वकील नमित सक्सेना ने नरेश बालियान के खिलाफ उनके निराधार, लापरवाह और मानहानिकारक बयानों के लिए कार्यवाही शुरू की है। मैं इस झूठ को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा और जल्द ही अन्य कदम भी उठाऊंगा।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो मामला अदालत में जाएगा। कानून के तहत पहले नोटिस जारी किया जाता है और आज किया गया है। मैं इस झूठ को फैलाने वाले के खिलाफ और भी कानूनी कार्रवाई करूंगा और जल्द ही अन्य कदम भी उठाऊंगा
दरअसल, आफताब पूनावाला वह हत्या है, जिसने अपनी लिव-इन पार्टनर (प्रेमिका) श्रद्धा को मार डाला, उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया, और उन्हें 18 दिनों तक महरौली वन क्षेत्र के पास फेंकता रहा, हत्या के करीब 6 महीने बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो सब सन्न रह गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story