भारत

हेमंत सोरेन के निजी सचिव के घर आईटी रेड पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दी प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
9 Nov 2024 2:03 PM IST
हेमंत सोरेन के निजी सचिव के घर आईटी रेड पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दी प्रतिक्रिया
x
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के ऊपर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आईएएनएस से खास बातचीत की।
हेमंत सोरेन के करीबियों पर आयकर विभाग (आईटी) की रेड को लेकर भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आईएएनएस से कहा, "आयकर विभाग की तरफ से रेड मारने की खबरे हमने भी मीडिया में सुनी है। लेकिन किस मुद्दे पर आयकर विभाग की तरफ से रेड चल रहा है और विभाग जब इसके बारे में विस्तृत जानकारी देगा, तो उस पर कुछ कमेंट करना उचित होगा।"
उन्होंने आगे कहा कि अभी चुनाव का वक्त है और इस समय ऐसी बहुत सारी बातें चल रही थी कि सत्ताधारी गठबंधन हवाला ट्रांजैक्शन के जरिए बहुत सारे पैसों के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में जुटा हुआ है। ऐसे में किस चीज को लेकर आईटी का सर्वे या रेड चल रहा है इसको लेकर अभी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि अगर जांच एजेंसी को कोई इनपुट मिलती है, तो वो राजनीतिक लोगों से अनुमति लेने का इंतजार नहीं करते हैं। जब जहां आवश्यकता होती है, वो दबिश करते हैं। लेकिन यूपीए के शासन काल में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में कैद तोता तक कह दिया था।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुबह आयकर विभाग की टीम ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी की है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किन कारणों से की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, चुनाव में अवैध कैश फ्लो और हवाला के जरिए राशि इधर से उधर किए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story