भारत

विपक्षी गठबंधन के 14 एंकर्स के बहिष्कार पर बोली भाजपा, इन्होंने झुकने से किया इनकार तो जारी की लिस्ट

jantaserishta.com
14 Sept 2023 5:22 PM IST
विपक्षी गठबंधन के 14 एंकर्स के बहिष्कार पर बोली भाजपा, इन्होंने झुकने से किया इनकार तो जारी की लिस्ट
x
नई दिल्ली: देश के विभिन्न टीवी चैनल्स के 14 एंकर्स के कार्यक्रम का बहिष्कार करने के मामले में अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई है। विपक्षी गठबंधन ने इन एंकर्स के नाम की लिस्ट जारी कर इनके कार्यक्रम का बहिष्कार का ऐलान किया। तो, भाजपा ने आरोप लगाया है कि विपक्ष इन एंकर्स से उनके सामने रेंगने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन इन्होंने झुकने तक से इनकार कर दिया, इसलिए विपक्ष ने यह लिस्ट जारी की है।
दरअसल, विपक्षी दलों के 'आईएनडीआईए' गठबंधन ने मीडिया को लेकर एक बड़ा फैसला करते हुए देश के विभिन्न टीवी चैनल्स के 14 एंकर्स के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। गठबंधन ने एंकर्स की लिस्ट जारी कर सार्वजानिक घोषणा की है कि 'आईएनडीआईए' गठबंधन में शामिल कोई भी राजनीतिक दल इन एंकर्स के कार्यक्रम में अपने प्रतिनिधियों अर्थात प्रवक्ताओं या नेताओं को नहीं भेजेगा।
विपक्षी गठबंधन द्वारा जारी लिस्ट में अदिति त्यागी, अमन चोपड़ा, अमिश देवगन, आनंद नरसिम्हन, अर्नब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव, चित्रा त्रिपाठी, गौरव सांवत, नाविका कुमार, प्राची पराशर, रुबिका लियाकत, शिव अरुर, सुधीर चौधरी और सुशांत सिन्हा जैसे बड़े एंकर्स के नाम हैं। विपक्षी गठबंधन के इस फैसले की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि विपक्ष इन एंकर्स से उनके सामने रेंगने की उम्मीद कर रहा था। लेकिन, इन्होंने झुकने तक से इनकार कर दिया, इसलिए विपक्ष ने यह लिस्ट जारी की है।
मालवीय ने 14 एंकर्स की लिस्ट को शेयर करते हुए एक्स कर कहा, "आई.एन.डी.आई. अलायंस ने उन पत्रकारों की एक सूची जारी की है, जिन्होंने झुकने से भी इनकार कर दिया, जबकि विपक्ष को उनसे रेंगने की उम्मीद थी।" मालवीय ने इन एंकर्स को इस बहिष्कार को सम्मान के बैज के रूप में लेने का सुझाव देते हुए आगे कहा, "उन्हें इसे सम्मान के बैज के रूप में पहनना चाहिए। उन्हें और अधिक शक्ति मिले।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story