भारत

नीतीश-लालू के सोनिया गांधी से मिलने के बाद भाजपा बोली, कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार का किया अपमान

jantaserishta.com
26 Sept 2022 10:34 AM IST
नीतीश-लालू के सोनिया गांधी से मिलने के बाद भाजपा बोली, कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार का किया अपमान
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया) ने बिहार का अपमान किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को बेचारा बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी तो वहीं भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस अध्यक्ष पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया।
नीतीश-लालू यादव की सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर ट्वीट करते हुए अमित मालवीय ने कहा, "नीतीश कुमार और लालू प्रसाद, सोनिया गांधी से मिलते हैं और उस चर्चित मुलाकात की कोई तस्वीर नहीं है। कांग्रेस अध्यक्षा ने बिहार का इतना अपमान किया और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार को तिरस्कृत करके भेज दिया। बाहर निकलके लालू और नीतीश एक-दूसरे का हाथ पकड़के फोटो खिंचवाए।"
गिरिराज सिंह ने भी अमित मालवीय के ट्वीट को रिट्वीट कर नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों पर निशाना साधा। सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और लालू यादव के बयान वाले खबर का वीडियो को शेयर करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को 'बेचारा' तक लिख डाला। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story