भारत

त्रिपुरा उपचुनाव की जीत पर बोली भाजपा, करारी हार के साथ टूटा घमंडिया गठबंधन का घमंड

jantaserishta.com
8 Sept 2023 12:41 PM IST
त्रिपुरा उपचुनाव की जीत पर बोली भाजपा, करारी हार के साथ टूटा घमंडिया गठबंधन का घमंड
x
नई दिल्ली: त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा के त्रिपुरा प्रभारी एवं नार्थ ईस्ट प्रदेशों के संयोजक संबित पात्रा ने दावा किया है कि इस करारी हार के साथ ही घमंडिया गठबंधन का घमंड भी टूट गया है।
संबित पात्रा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा, "त्रिपुरा उप-चुनाव में ‘घमंडिया गठबंधन’ का ना सिर्फ ‘घमंड टूटा’ है बल्कि यह उनकी ‘करारी हार’ है। जनता ने इनके गठबंधन को ठगबंधन साबित कर दिया है। बॉक्सनगर और धनपुर, दोनों सीटें अल्पसंख्यक बाहुल्य और घमंडिया गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी लड़ने के बाद भी भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और सर्वमान्य नेतृत्व तथा उनके ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र को चरितार्थ करता है।"
इससे पहले पात्रा ने एक और एक्स कर यह भी लिखा, "त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर विधानसभा उपचुनाव में क्रमशः 30,237 एवं 18,871 मतों से भाजपा की प्रचंड व अभूतपूर्व जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही 'डबल इंजन सरकार' की जन-कल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। इस ऐतिहासिक विजय हेतु त्रिपुरा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं त्रिपुरा की जनता का हृदयपूर्वक आभार।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story