भारत

शशि थरूर को खड़गे की टीम में जगह नहीं मिलने पर बोली भाजपा, अब अशोक गहलोत की बारी

jantaserishta.com
27 Oct 2022 12:20 PM IST
शशि थरूर को खड़गे की टीम में जगह नहीं मिलने पर बोली भाजपा, अब अशोक गहलोत की बारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह पर गठित 47 नेताओं की संचालन समिति में शशि थरूर को शामिल नहीं किए जाने पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने कहा है कि शशि थरूर का कांग्रेस में हाशिए पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है और अब अगली बारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हो सकती है। भाजपा ने इसके लिए गांधी परिवार को ही जिम्मेदार बताया है।
दरअसल, औपचारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में गांधी परिवार का उम्मीदवार माना गया। खड़गे के खिलाफ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर ने भी चुनावी प्रक्रिया पर कई बार सवाल उठाया। भारी बहुमत से अध्य्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सीडब्ल्यूसी के स्थान पर 47 नेताओं की संचालन समिति का गठन किया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को शामिल नहीं किया।
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने खड़गे की इस नई टीम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में शशि थरूर का हाशिए पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी संचालन समिति में शशि थरूर को शामिल नहीं किया है। मालवीय ने इसके लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि गांधी परिवार किसी को नहीं बख्शेगा और अगला नंबर अशोक गहलोत का हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story