भारत
राहुल गांधी की आलोचना पर बोली भाजपा- एक ही विषय को बार-बार उठाने वाले राहुल भूल जाते हैं आंकड़े
jantaserishta.com
17 Jan 2023 3:50 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव ने बेरोजगारी और देश में बढ़ रही असमानता को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी बार-बार एक ही विषय को उठाते रहते हैं लेकिन वो आंकड़ों को भूल जाते हैं कि 22 करोड़ लोगों के खाते में सीधा पैसा जा रहा है। सुधा यादव ने कहा कि जब जीरो बैलेंस खाते खोले जा रहे थे तब भी उन्होंने इसका विरोध किया था लेकिन महामारी के समय इससे लोगों की मदद करने में आसानी हुई। उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार वास्तव में गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन गरीब कल्याण को लेकर पेश किए गए वक्तव्य की जानकारी देते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव ने बताया कि बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकारिणी की बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबों के कल्याण की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर 'गरीब कल्याण' से जुड़ा वक्तव्य पेश किया।
यादव ने मोदी सरकार और भाजपा एवं एनडीए की राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आठ वर्ष पहले जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब कहा था कि उनकी सरकार शोषितों, वंचितों और गरीबों को समर्पित रहेगी। आठ वर्षों बाद शोषितों, वंचितों और गरीबों को आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





