भारत

अशोक गहलोत की घोषणा पर बोली भाजपा, ध्यान भटकाने के लिए कर रहें झूठी घोषणाएं

jantaserishta.com
1 Jun 2023 10:25 AM IST
अशोक गहलोत की घोषणा पर बोली भाजपा, ध्यान भटकाने के लिए कर रहें झूठी घोषणाएं
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जंगलराज का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राजनीतिक हमला तेज कर दिया है। अशोक गहलोत ने राजस्थान में बुधवार देर रात को बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में बड़ा बदलाव करते हुए जनता को राहत देने की घोषणा की। लेकिन भाजपा ने सीएम गहलोत को स्टेयरिंग फ्री मुख्यमंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि महिला अत्याचार, जंगलराज, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से ध्यान भटकाने के लिए अशोक गहलोत झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री गहलोत पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर कहा, राजस्थान मे आजकल स्टेयरिंग फ्री मुख्यमंत्री काम कर रहे है, जो रोज महिला अत्याचार, जंगलराज, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से ध्यान भटकाने के लिए झूंठी घोषणाएं कर रहे हैं।
सिंह ने राजस्थान में गहलोत सरकार पर जंगलराज का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि जनता सब जानती है और अशोक गहलोत सरकार को सबक सिखाने को तैयार है।
आपको बता दें कि, बुधवार शाम को राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी रैली कर अपनी सरकार के 9 साल के कामकाज का रिपोर्ट पेश करने के साथ-साथ कांग्रेस और राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
प्रधानमंत्री की अजमेर रैली के बाद बुधवार को ही देर रात में अशोक गहलोत ने बिजली बिलों को लेकर यह ऐलान कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story