भारत

सोनिया गांधी के तंज पर बीजेपी का पलटवार, मुख्तार अब्बास नकवी बोले- जो इस तरह का ज्ञान दे रहे हैं, उन्हें...

jantaserishta.com
16 April 2022 3:44 PM IST
सोनिया गांधी के तंज पर बीजेपी का पलटवार, मुख्तार अब्बास नकवी बोले- जो इस तरह का ज्ञान दे रहे हैं, उन्हें...
x

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से अखबार में लिखे लेख पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस तरह का ज्ञान देने वालों को पहले अपनी पार्टी के इतिहास के बारे में ठीक से जानना चाहिए. नकवी ने कांग्रेस के पहले के शासनकाल के दौरान हुए दंगों और हिंसा का भी जिक्र किया. सोनिया गांधी ने एक अखबार के संपादकीय में लिखा था कि देश में नफरत का वायरस अंदर तक चला गया है. ये नफरत और विभाजन का वायरस है. ये मसला अविश्वास को गहरा करता है. और बहस को दबाता है. जो एक राष्ट्र और लोगों के रूप में हमें काफी नुकसान पहुंचाता है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लेख पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो इस तरह का ज्ञान दे रहे हैं उन्हें अपनी पार्टी के इतिहास को फिर से अध्ययन करना चाहिए. आपको याद करना चाहिए भिवंडी, भागलपुर, मेरठ, 1984 का नरसंहार.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने लेख में कहा था कि आज हमारे देश में नफरत, कट्टरता, असहिष्णुता और असत्य का बोलबाला है. अगर हम इसे अभी नहीं रोक पाते हैं तो आगे आने वाले वक्त में इतना नुकसान होगा कि इसकी भरपाई संभव नहीं हो सकेगी. हम एक व्यक्ति के रूप में खड़े होकर नहीं देख सकते हैं क्योंकि फर्जी राष्ट्रवाद की वेदी पर शांति और बहुलवाद की बलि दी जाती है. हमें नफर की इस प्रचंड आग पर काबू पाना ही होगा. देश को स्थायी उन्माद की स्थिति में रखने के लिए विभाजनकारी योजना का हिस्सा कुछ और भी घातक है. सत्ता में बैठे लोगों की विचारधारा के विरोध में सभी असहमति और विचार को बुरी तरह से कुचलने का प्रयास हो रहा है. राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story