भारत

भाजपा ने वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा, जानें पार्टी की रणनीति

jantaserishta.com
29 July 2023 5:24 PM IST
भाजपा ने वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा, जानें पार्टी की रणनीति
x

फाइल फोटो

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित राजस्थान के तीन दिग्गज भाजपा नेताओं को शनिवार को पार्टी द्वारा घोषित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में उनके पिछले पदों पर बरकरार रखा गया है। वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। सुनील बासल को राष्ट्रीय महासचिव और डॉ. अलका सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव के पद बरकरार रखा गया है।
जयपुर में पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की चुनावी बैठक से ठीक पहले राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई है। पिछले 15 दिन में दूसरी बार शनिवार को नड्डा राजस्थान के नेताओं की बैठक ले रहे हैं। राज्‍य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।
भाजपा की रणनीति जनाधार वाले नेताओं को एक राज्य तक सीमित करने की बजाय राष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय करने की है। पार्टी ने यह भी संकेत देने की कोशिश की है कि राजस्थान में चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य चुनाव अभियान समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। राजस्थान भाजपा में मुख्‍यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी अंदरूनी खींचतान जारी है और इसे दूर करने के लिए सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने के संकेत दिए गए हैं।
राजस्थान में पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव से पहले किसी भी तरह के विवाद से बचने की हिदायत दी है। इसलिए वरिष्ठ नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है जो एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दे रहे हैं। भाजपा अब चुनाव समितियों के गठन का इंतजार कर रही है। यह देखना होगा कि वसुंधरा राजे को किसी समिति की जिम्‍मेदारी सौंपी जाती है। इसी के आधार पर उनकी भूमिका के बारे में स्थिति साफ होगी। उनके समर्थक भी घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें प्रचार समिति या मुख्य चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story