भारत
भाजपा सभी धर्मो का करती है सम्मान: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
jantaserishta.com
26 Dec 2022 10:48 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नित्यानन्द राय ने सोमवार को विरोधियों से सवाल पूछा कि क्या हिंदुओं को गाली देना ही धर्मनिरपेक्षता है। उन्होंने विरोधियों पर तुष्टिकरण करने का भी आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सही अर्थों में धर्मनिरपेक्षता का अर्थ सभी धर्मों का सम्मान करना है। उन्होंने कहा भाजपा की नीति सर्वधर्म समाज की रही है और भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि आजादी के समय में इसी तुष्टिकरण की नीति के कारण भारत का बंटवारा हुआ।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका बयान समय के साथ बदलता रहता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पांच कविताओं को पढ़ लेंगे तो उन्हें ज्ञान हो जाएगा।
हाल ही में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के एक बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित स्थल भारत है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित है और उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।
राहुल गांधी के युद्ध के समय चीन और पाकिस्तान के साथ आने की संभावना और भारत के इसके नजरअंदाज करने के बयान पर गृह राज्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत को ही नजरअंदाज कर रहे है। उनको हर बात में चीन और पाकिस्तान ही होती है।
उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान अब भारत से युद्ध की बात तो दूर, इस तरफ नजर उठाकर भी नहीं देख सकते हैं।
उन्हे मालूम है कि अब पहले वाला भारत नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भारत बहुत मजबूत हैं और यदि युद्ध होता है तो परिणाम भारत के पक्ष मे होगा। राहुल गांधी को चिंता करने की की जरूरत नहीं।
उन्होंने कोरोना से संबंधित एक प्रश्न के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि भारत में इससे निपटने की पूरी तैयारी है। पहले भी भारत इससे बेहतर तरीके से निपट चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





