भारत
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की
Nilmani Pal
26 March 2024 9:55 AM GMT
![भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/03/26/3624870-untitled-54-copy.webp)
x
दिल्ली। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की। राजस्थान में करौली-धौलपुर (सुरक्षित) सीट से इंदु देवी जाटव को टिकट दिया है। वहीं, दौसा के कन्हैया लाल मीणा को टिकट दिया है। वहीं, मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने थौनओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया है।
इससे पहले बीजेपी ने आज गुजरात हिमाचल प्रदेश कर्नाटक और बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके अलावा पार्टी ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। गुजरात के पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के छह सीटों पर चुनाव होंगे। कर्नाटक में एक और बंगाल में दो सीटों पर चुनाव होंगे।
Next Story