भारत

भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची

Shantanu Roy
6 May 2024 12:56 PM GMT
भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुटे हुए हैं। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर भी कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। दिल्ली में एक भी सीट चूके ना इसके लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पीएम मोदी लेकर अमित शाह और एमपी के सीएम मोहन यादव तक के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर पीएम मोदी का नाम है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का नाम रखा गया है। लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा पीयूष गोयल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरदीप सिंह पूरी, स्मृति ईरानी, अर्जुन राम मेघवाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा का भी नाम इस लिस्ट में है।

इस लिस्ट में शामिल अन्य स्टार प्रचारकों की बात करें तो देवेंद्र फडणवीस, प्रेम चंद बैरवा, दीया कुमारी, सम्राट चौधरी, अरुण सिंह, तरुण चुघ, दुष्यंत कुमार गौतम, ओम प्रकाश धनकर, अलका गुर्जर, मनजिंदर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, विरेंदर सचदेवा, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, के. अन्नामलाई, मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. हर्ष वर्धन, मीनाक्षा लेखी, विजय गोयल, परवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, गौतम गंभीर, विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय और दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल होने वाले अरविंदर सिंह लवली के नाम शामिल हैं। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली इससे पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर थे। हाल ही में उन्होंने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। दो दिन पहले शनिवार को वह भाजपा में शामिल हुए।
Next Story