भारत

भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, शाह, नड्डा और योगी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल

jantaserishta.com
19 April 2023 4:33 PM IST
भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, शाह, नड्डा और योगी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधान सभा चुनाव में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, बीएस येदियुरप्पा, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के प्रभारी अरुण सिंह समेत 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी कर्नाटक के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, शोभा करंदलाजे, मनसुख मंडाविया, तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, डीके अरुणा और ए नारायणस्वामी सहित राज्य के अन्य कई महत्वपूर्ण नेताओं को भी राज्य में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story