भारत

भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

jantaserishta.com
10 March 2023 10:44 AM IST
भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने बिहार विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों और उप चुनाव के लिए एक, कुल मिलाकर चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक और उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव में सारण स्नातक सीट से डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, गया स्नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह और कोशी शिक्षक सीट से रंजन कुमार को उमीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने बिहार विधान परिषद के लिए होने वाले उपचुनाव में सारण शिक्षक सीट से धर्मेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story