भारत

भाजपा ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

jantaserishta.com
14 Feb 2023 1:58 PM IST
भाजपा ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में होने वाले आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने आंध्र प्रदेश से तीन और तेलंगाना से अपने एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। भाजपा ने आंध्र प्रदेश के प्रकाशम नेल्लोर चित्तूर स्नातक क्षेत्र से सन्नारेड्डी दयाकर रेड्डी, कडप्पा अनंतपुर कुरनूल स्नातक क्षेत्र से नगरूर राघवेंद्र और श्रीकाकुलम विजयनगरम विशाखापत्तनम स्नातक क्षेत्र से पी.वी.एन माधव को उम्मीदवार घोषित किया है।
वहीं तेलंगाना के महबूबनगर रंगा रेड्डी हैदराबाद शिक्षक क्षेत्र से भाजपा ने ए. वेंकट नारायण रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story