भारत

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की

jantaserishta.com
22 March 2024 3:05 PM IST
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु से 14 और पुड्डुचेरी से एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है।
इसके साथ ही पार्टी ने तमिलनाडु और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी एक-एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने तमिलनाडु के तिरुवल्लुर से पोन. वी. बालगणपति, नमक्कल से केपी. रामलिंगम, तिरुपूर से एपी. मुरुगानंदम, चिदंबरम से पी. कार्थियाइनी और मदुरई से रामा श्रीनिवासन सहित तमिलनाडु से 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
इससे पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 195, दूसरी लिस्ट में 72 और तीसरी लिस्ट में 9 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। शुक्रवार को पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
पार्टी कुल मिलाकर अब तक अपने 291 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। हालांकि, इनमें से दो उम्मीदवारों ने बाद में चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जता दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story