भारत

बिहार और कर्नाटक में भाजपा ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची किया जारी

Kunti Dhruw
3 Oct 2020 3:45 PM GMT
बिहार और कर्नाटक में भाजपा ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची किया जारी
x
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को बिहार और कर्नाटक में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को बिहार और कर्नाटक में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की यह जानकारी दी है।

भाजपा मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार और कर्नाटक में होने वाले आगामी विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2020 के लिए निम्म नामों पर स्वीकृति प्रदान की गई है।

बिहार कोसी स्नातक एनके यादव

बिहार पटना शिक्षक नवल किशोर यादव

बिहार दरभंगा शिक्षक सुरेश राय

बिहार तिरहुत शिक्षक नरेंद्र सिंह

बिहार सारन शिक्षक चंद्रमा सिंह

कर्नाटक साउथ-ईस्ट स्नातक चिदानंद एम गौड़ा

कर्नाटक वेस्ट स्नातक एसवी संकानुरू

कर्नाटक नॉर्थ ईस्ट शिक्षक शशील जी नमोशी

कर्नाटक बंगलूरू शिक्षक पुट्टण्णा


Next Story