भारत

भाजपा की एक और लिस्ट, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जगह आसनसोल से एसएस अहलुवालिया को टिकट

jantaserishta.com
10 April 2024 2:12 PM IST
भाजपा की एक और लिस्ट, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जगह आसनसोल से एसएस अहलुवालिया को टिकट
x
नई दिल्ली: भाजपा ने बुधवार को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की इस सूची में उत्तर प्रदेश से 7, पश्चिम बंगाल से 1 और चंडीगढ़ सहित कुल 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जगह एसएस अहलुवालिया को उम्मीदवार घोषित किया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में अपनी उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा हो जाने के कारण पवन सिंह ने स्वयं आसनसोल से चुनाव लड़ने में असमर्थता जता दी थी।
वहीं, भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री एवं चंडीगढ़ से वर्तमान लोकसभा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। पार्टी ने इस बार चंडीगढ़ से किरण खेर की बजाय संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को चुनावी मैदान में उतारा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story