भारत

भाजपा ने जारी किया 'कांग्रेस फाइल्स' का तीसरा एपिसोड, कोयला घोटाले को लेकर घेरा

jantaserishta.com
4 April 2023 11:16 AM IST
भाजपा ने जारी किया कांग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड, कोयला घोटाले को लेकर घेरा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जारी घमासान के बीच भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड जारी किया। तीसरे एपिसोड में भाजपा ने कोयला घोटाले को लेकर यूपीए की पिछली मनमोहन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा ने कोयला घोटाले को लेकर वीडियो जारी कर लिखा, कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए, कोयले की दलाली में काले हुए 'हाथ' की कहानी..।
भाजपा ने 'कांग्रेस मतलब करप्शन' के नाम से सीजन-1 के एपिसोड 3 के जारी वीडियो में मनमोहन सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2012 में सामने आए कोयले घोटाले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि, कोयले की दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी।
तीन मिनट के इस वीडियो में कई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर भाजपा ने कोयला घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा है। वीडियो में मनमोहन सिंह को रिमोट से चलने वाला प्रधानमंत्री करार देते हुए भाजपा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ उनकी कई तस्वीरों को भी इसमें शामिल किया है।
भाजपा ने इसी वीडियो में कांग्रेस फाइल्स के चौथे एपिसोड में कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले का जिक्र करने का संकेत भी दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story