भारत

भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद के जिला और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट की जारी

jantaserishta.com
15 Sept 2023 1:53 PM IST
भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद के जिला और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट की जारी
x
नोएडा/गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यूपी पश्चिमी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा शुक्रवार दोपहर को की है।
इसमें ज्यादातर पुराने नाम पर ही भाजपा ने भरोसा दिखाया है। इस लिस्ट का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की लिस्ट भी जारी की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपने नए जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। जनपद गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है जबकि नोएडा महानगर में भाजपा आलाकमान ने मनोज गुप्ता पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान को बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद महानगर ​की जिम्मेदारी संजीव शर्मा को सौंपी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story