भारत

बीजेपी ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट, कांग्रेस से आए एके एंटनी के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

jantaserishta.com
29 July 2023 10:51 AM IST
बीजेपी ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट, कांग्रेस से आए एके एंटनी के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
x
जानें वसुंधरा राजे और रमन सिंह समेत किस-किस के नाम.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम का चुनाव भी कर लिया है. जेपी नड्डा की नई टीम में वसुंधरा राजे, रमन सिंह और कैलाश विजयवर्गीय सहित 38 नेताओं को जगह मिली है.
इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी.
इन्हें बनाया राष्ट्रीय महामंत्री
उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह, सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी. वहीं, बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बनाया गया है.
इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय सचिव
महाराष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लाकड़ा, असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा, केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. जबकि, उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story