भारत

जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची

jantaserishta.com
26 Aug 2024 3:08 PM IST
जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची
x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पहली सूची जारी करने के कुछ ही घंटे बाद एकमात्र उम्मीदवार की दूसरी सूची भी जारी कर दी। दूसरी सूची में कोकरनाग विधानसभा क्षेत्र से चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर को मैदान में उतारा गया है। कोकरनाग विधानसभा सीट पर भी पहले चरण में ही मतदान होना है। इससे पहले पार्टी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए उम्मीदवारों की संशोधित पहली सूची में पहले चरण के मतदान वाली 15 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
इसके साथ ही भाजपा ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार सुबह जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में दूसरे और तीसरे चरण में मतदान वाली जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी, उसे अमान्य माना जाए। राज्य में पहले चरण के तहत विधानसभा की जिन 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है, उनमें से दोनों लिस्ट को मिलाकर भाजपा 16 सीटों पर अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख मंगलवार 27 अगस्त है।
भाजपा ने अपनी पहली सूची में पाम्पोर से इंजी. सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ, इन्दरवल से तारिक कीन, किश्तवाड़ से शगुन परिहार, पाडेर-नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, रामबाण से राकेश ठाकुर और बनिहाल से सलीम भट्ट को उम्मीदवार घोषित किया था।
आपको बता दें कि, जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर, दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story