भारत
भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जारी किया नया पोस्टर
jantaserishta.com
11 May 2024 3:42 PM IST

x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए।
सीएम केजरीवाल शनिवार से ही चुनाव प्रचार अभियान में भी उतरने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया पोस्टर जारी कर जमकर निशाना साधा है।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल को 'भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह' बताते हुए नया पोस्टर जारी कर कहा "भ्रष्टाचारी चाहे जेल के अंदर हो या बेल पर बाहर, भ्रष्टाचारी, भ्रष्टाचारी ही होता है!"
दरअसल, भाजपा यह मान कर चल रही है कि अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने स्टाइल में चुनाव प्रचार अभियान को नई दिशा देने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए भाजपा एक बार फिर से केजरीवाल और आप को भ्रष्टाचार के ही मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रही है।
इसके साथ ही भाजपा आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को 'खालिस्तानी फंडिंग' मिलने के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही है। भाजपा केजरीवाल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाकर दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की जनता को भी एक संदेश देना चाहती है।
Tagsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालभाजपाआपअरविंद केजरीवालChief Minister Arvind KejriwalBJPAAPArvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





